भारत ने वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी टीम का किया एलान
बीसीसीआई ने मंगलवार को वनडे विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया। केएल राहुल और इशान किशन के साथ-साथ श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, यह प्रोविज़नल टीम है और सभी टीमों को 28 सितंबर तक अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की अनुमति दी गई है।