भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा मैच जीता, रोहित शर्मा ने तोड़े कई रिकॉर्ड
भारत ने वनडे विश्व कप 2023 में बुधवार को अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक शतक (7) जड़ने वाले बल्लेबाज़ बने। वह वनडे विश्व कप में सबसे तेज़ शतक और सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने वाले भारतीय भी बने।