भारत ने वनडे विश्व कप में पाक के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, 100% जीत का रिकॉर्ड रखा कायम
वनडे विश्व कप-2023 में भारत ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7-विकेट से हराकर वनडे विश्व कप में उसके खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड कायम रखा। यह वनडे विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत (विकेट के लिहाज़ से) है। भारत ने 30.3-ओवर में 192-रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।