भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान
ट्रिनिडाड में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच है। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में केवल एक बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को जगह मिली है, जो भारतीय टीम में डेब्यू कर रहे हैं।