भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20I के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान
वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोवमन पॉवल ने भारत के खिलाफ पहले टी20I में टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है। इस मैच में तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने भारत की तरफ से टी20I डेब्यू किया है। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच यह 9वीं टी20I सीरीज़ है और जिनमें से 6 सीरीज़ भारत ने जीती है।