भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान
भारत ने बारबाडोस में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। मैच में तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार भारत की तरफ से वनडे डेब्यू कर रहे हैं और भारतीय प्लेइंग इलेवन में शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और कुलदीप यादव शामिल हैं। भारतीय प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर इशान किशन को भी शामिल किया गया है।