भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 574/8 पर घोषित की पहली पारी, जडेजा 175 रन पर रहे नाबाद
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी 574/8 पर घोषित की है और ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा 175 (228) रन पर नाबाद रहे। जडेजा और मोहम्मद शमी ने नौवें विकेट के लिए 103 रनों की नाबाद साझेदारी की। भारत के लिए ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन और हनुमा विहारी ने अर्धशतक जड़े जबकि विराट कोहली ने 45-रन बनाए।