भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20I मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान
भारतीय कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20I मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। भारत ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि श्रीलंका ने एक बदलाव किया है। गौरतलब है, 3 मैचों की टी20I सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है।