भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान
श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया है। वहीं, श्रीलंका ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।