भारत ने श्रीलंका में यूपीआई पेमेंट लॉन्च करने के लिए समझौते पर किए हस्ताक्षर

दिल्ली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के दौरान भारत ने श्रीलंका में यूपीआई लॉन्च करने को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, "इससे फिनटेक कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।" उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सुरक्षा हित व विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Load More