भारत ने स्क्वॉश में मिक्स्ड डबल्स का फाइनल जीता, 19वें एशियन गेम्स में पूरे किए 20 गोल्ड मेडल
भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने एशियन गेम्स का स्क्वॉश मिक्स्ड डबल्स का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जोड़ी ने फाइनल में मलेशिया की आइफा बिनती आज़मान और मोहम्मद सयाफिक कमाल को 11-10, 11-10 से हराया। चीन में चल रहे 19वें एशियाड में अब भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 20 हो गई है।