भारत ने स्टाइल से शतक जड़ा: भारत में 100वां यूनिकॉर्न बनने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
देश में 100वां यूनिकॉर्न बनने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, "भारत ने स्टाइल से शतक जड़ा!...बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप देश का 100वां यूनिकॉर्न बना।" उन्होंने लिखा, "भारत = विचार + नवाचार + निवेश।" गौरतलब है, बेंगलुरु स्थित नियोबैंक स्टार्टअप 'ओपन' $1 अरब मूल्यांकन पर नया फंडिंग राउंड पूरा करने के बाद यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो गया है।