भारत ने हॉकी विश्व कप 2023 में वेल्स को हराया, क्रॉसओवर मैच में न्यूज़ीलैंड से होगा सामना
भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 में अपने आखिरी पूल डी मैच में गुरुवार को वेल्स को 4-2 से हरा दिया और अपने पूल में वह दूसरे स्थान पर रहा। अब भारत का क्रॉसओवर मैच 22 जनवरी को न्यूज़ीलैंड से होगा जो पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा था। क्रॉसओवर मैच का विजेता क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचेगा।