भारत पर भी चीन की तरह भारी कर्ज़ है लेकिन इसके बावजूद उसे जोखिम कम है: आईएमएफ
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में राजकोषीय मामलों के उपनिदेशक रूड डी मॉय ने कहा कि भारत पर चीन की तरह भारी कर्ज़ होने के बावज़ूद उस पर ऋण से जुड़ा जोखिम अपने पड़ोसी देश की तुलना में कम है। उन्होंने कहा, "भारत पर मौजूदा ऋण बोझ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 81.9% है जबकि चीन का यह अनुपात 83% है।"