भारत पहला देश था जिसने कोविड-19 के दौरान टीका देकर हमारी मदद की: मंगोलिया के राष्ट्रपति
मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने बुधवार को कहा कि भारत पहला देश था जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान टीका देकर मंगोलिया के लोगों की मदद की। मंगोलिया के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत द्वारा की गई तेज़ी से मदद के कारण ही हज़ारों मंगोलियाई लोगों की जान बचाई जा सकी। बकौल राष्ट्रपति, भारत मंगोलिया का सबसे विश्वसनीय साझेदार है।