भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश
वैश्विक ऊर्जा थिंक टैंक एम्बर की 'ग्लोबल इलेक्ट्रिसिटी रिव्यू 2024 रिपोर्ट' के मुताबिक, भारत वर्ष 2023 में जापान को पछाड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। बकौल रिपोर्ट, वर्ष 2023 में वैश्विक बिजली का सौर ऊर्जा उत्पादन 5.5% रहा जबकि भारत ने पिछले साल कुल बिजली उत्पादन का 5.8% सौर ऊर्जा से हासिल किया।