भारत भेजे जा सकते हैं ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के 'कोकेन हिप्पो'
कोलंबिया ड्रग तस्कर पाब्लो एस्कोबार के करीब 70 दरियाई घोड़ों को भारत और मैक्सिको भेजने पर विचार कर रहा है जो 'कोकेन हिप्पो' प्रजाति के हैं। 1993 में पुलिस द्वारा एस्कोबार को मार गिराने के बाद 'कोकेन हिप्पो' उसकी प्रॉपर्टी से निकलकर इलाके में फैल गए थे। उनकी संख्या तेज़ी से बढ़ रही है जो बायोडाइवर्सिटी के लिए खतरा हैं।