'भारत माता की जय' बोलने पर हमें सस्पेंड किया गया: राजस्थान में मिशनरी स्कूल के 8 छात्र
बारां (राजस्थान) के एक मिशनरी स्कूल के 8 छात्रों ने शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर बताया है कि 'भारत माता की जय' बोलने पर उन्हें 7 दिनों के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, छात्रों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में स्कूल के सामने से गुज़र रहे जुलूस के दौरान नारे लगाए थे।