भारत में 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी एमेज़ॉन: रिपोर्ट
फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, एमेज़ॉन की भारत में लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना है। यह छंटनी दुनियाभर में कंपनी की 18,000 से अधिक छंटनियों में शामिल है और इस कदम से विभिन्न पायलट प्रोजेक्ट्स में शामिल कर्मचारियों के सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। एमेज़ॉन भारत में लगभग 1 लाख लोगों को रोज़गार देती है।