भारत में 136 उभयचर प्रजातियां खतरे में, सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची जारी
नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में 426 उभयचर प्रजातियों में से 136 खतरे में आ गई हैं। भारत में केरल में सर्वाधिक 178 उभयचर प्रजातियां हैं जिनमें से 84 खतरे में हैं जबकि तमिलनाडु में 128 प्रजातियों में से 54 और कर्नाटक में 100 प्रजातियों में से 30 खतरे में हैं।