भारत में 2019 के बाद से पहली बार दर्ज किया गया 50°C तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि फलोदी (राजस्थान) में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 50°C दर्ज किया गया जो 2019 के बाद से देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले चूरू (राजस्थान) में 1 जून 2019 को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 50.8°C दर्ज किया गया था। वहीं, फलोदी में 19 मई 2016 को 51°C तापमान दर्ज हुआ था।

Load More