भारत में 2021 में 7.3% आबादी के पास थी डिजिटल करेंसी: यूएन रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में भारत में 7.3% आबादी के पास डिजिटल करेंसी थी। इस सूची में 12.7% के साथ यूक्रेन शीर्ष पर है। इसके बाद रूस (11.9%), वेनेज़ुएला (10.3%), सिंगापुर (9.4%), केन्या (8.5%) और अमेरिका (8.3%) हैं। वहीं, भारत का इस सूची में सातवां स्थान है।