भारत में 2022 में गूगल पर सबसे ज़्यादा कौन-कौनसी फिल्में सर्च की गईं?
भारत में 2022 में गूगल पर सबसे ज़्यादा 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' फिल्म सर्च की गई जिसके बाद 'केजीएफ: चैप्टर 2', 'द कश्मीर फाइल्स', 'आरआरआर' और 'कांतारा' का स्थान रहा। इस मामले में छठवें पर 'पुष्पा: द राइज़' और 7वें पर 'विक्रम' रही जिसके बाद 'लाल सिंह चड्ढा', 'दृश्यम 2' और 'थॉर: लव ऐंड थंडर' का स्थान रहा।