भारत में 2023-24 की पहली तिमाही में शहरी क्षेत्र की बेरोज़गारी दर घटकर हुई 6.6%
केंद्र द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के तिमाही बुलेटिन के अनुसार, अप्रैल-जून 2023 की तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोज़गारी दर 6.6% हो गई जो अप्रैल-जून 2022 में 7.6% थी। इस दौरान पुरुषों की बेरोज़गारी दर 7.1% से घटकर 5.9% और महिलाओं की बेरोज़गारी दर 9.5% से 9.1% हो गई।