भारत में 2026 तक 100 और भूकंप वेधशालाएं तैयार की जाएंगी: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, भारत में 2026 तक 100 और भूकंप वेधशालाएं (ऑब्ज़र्वेटरी) तैयार की जाएंगी। बकौल सिंह, 2021 के अंत तक भारत के पास 35 और वेधशालाएं होंगी। आईएजीए और आईएएसपीईआई की संयुक्त वैज्ञानिक सभा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सबसे अधिक आपदा संभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है।