भारत में 2026 तक शुरू होगी इलेक्ट्रिक एयर-टैक्सी, 90 मिनट की कार ट्रिप में लगेंगे 7 मिनट
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइज़ेज़ ने भारत में 2026 तक ऑल-इलेक्ट्रिक एयर-टैक्सी सर्विस शुरू करने के लिए अमेरिकी स्टार्टअप आर्चर एविएशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। ग्राहक सर्विस शुरू होने के बाद कनॉट प्लेस (दिल्ली) से गुरुग्राम तक की यात्रा 7 मिनट में कर पाएंगे। फिलहाल, कार से यह यात्रा करने में 60-90 मिनट लगते हैं।