भारत में 31 मार्च से नेपाल, बड़ौदा व गुजरात के बीच होगी टी20 सीरीज़, शेड्यूल जारी
भारत में नेपाल, बड़ौदा और गुजरात की क्रिकेट टीमों के बीच एक टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ नेपाल ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीरीज़ का पहला मैच 31 मार्च को नेपाल और गुजरात के बीच होना है। वहीं, फाइनल मैच के लिए 7 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।