भारत में 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची चीनी की कीमत
भारत में चीनी की कीमत एक पखवाड़े में 3% से अधिक बढ़कर मंगलवार को ₹37,760 प्रति मीट्रिक टन हो गई। इस बढ़ोतरी के साथ ही चीनी की कीमत 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि देश के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में कम बारिश होने के चलते चीनी की कीमतों में उछाल आया है।