भारत में 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं गेहूं की कीमतें
सीमित आपूर्ति, उच्च आयात शुल्क और त्योहारों के बीच भारत में गेहूं की कीमतें 8-महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में गेहूं की कीमत मंगलवार को 1.6% बढ़कर ₹27,390/मीट्रिक टन हुई जो 10 फरवरी के बाद सर्वाधिक है। केंद्र ने पिछले महीने कहा था कि गेहूं पर लागू 40% आयात कर खत्म करने की योजना नहीं है।