भारत में अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रियों की संख्या कोविड-19 के बाद दैनिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'X' पर बताया है कि भारतीय एविएशन सेक्टर ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने कहा, "सेक्टर ने कोविड-19 महामारी के बाद शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर 1,06,827 दैनिक अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रियों को ले जाने की उपलब्धि हासिल की।" उन्होंने बताया कि गुरुवार को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 4,63,417 रही जो अबतक का उच्चतम आंकड़ा है।

Load More