भारत में अगले 3 वर्षों में 5 लाख लोगों को नौकरी देगी एप्पल: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अगले 3 वर्षों में भारत में 5 लाख लोगों को नौकरी दे सकती है। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी अपनी सप्लाई चेन का आधा हिस्सा चीन से भारत में ट्रांसफर कर रही है। बकौल रिपोर्ट, एप्पल तेज़ी से चीन से अपना कारोबार समेटना चाहती है।