भारत में अत्यधिक गरीबी खत्म हो गई है: ब्रूकिंग्स की रिपोर्ट
अमेरिकी थिंक टैंक ब्रूकिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी खत्म हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, "ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग में अपेक्षाकृत अधिक बढ़ोतरी से हैरत नहीं होनी चाहिए।" इसमें कहा गया है कि भारत अब गरीबी की उच्च रेखा अपनाए जिससे सरकार को सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को फिर से परिभाषित करने का मौका मिलेगा।