भारत में अपना एयर कार्गो फ्लीट 'प्राइम एयर' लॉन्च करेगा एमेज़ॉन: रिपोर्ट
'द इकोनॉमिक टाइम्स' के अनुसार, भारत में अपनी लॉजिस्टिक्स उपस्थिति को और बढ़ाने के लिए एमेज़ॉन अपना एयर कार्गो फ्लीट 'प्राइम एयर' लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बकौल रिपोर्ट, 'प्राइम एयर' का लॉन्च जनवरी के अंत तक होगा जो विशेष तौर पर कंपनी के लिए पैकेज ट्रांसपोर्ट करेगा। इसका संचालन बेंगलुरु स्थित कार्गो एयरलाइन क्विकजेट द्वारा किया जाएगा।