भारत में अप्रैल 2024 में कौनसी खाद्य सामग्रियां हुईं सस्ती और कौनसी हुईं महंगी?
सरकार द्वारा जारी खुदरा मुद्रास्फीति के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 में सालाना आधार पर अनाज और उनसे जुड़े उत्पाद की कीमतें 8.63%, मांस-मछली की कीमतें 8.17% और अंडे की कीमत 7.08% बढ़ीं। इस दौरान दूध व दुग्ध-उत्पाद 2.97%, सब्ज़ियां 27.80%, दाल 16.84%, चीनी 5.94% और मसाले 7.75% महंगे हुए। वहीं, तेल की कीमतें 9.43% घट गईं।