भारत में अप्रैल में बैन किए गए 16 लाख वॉट्सऐप अकाउंट
मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया है कि उसने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच भारत में 16,66,000 अकाउंट बैन किए। वॉट्सऐप ने बताया कि यूज़र्स की शिकायतों के आधार पर 122 अकाउंट बैन किए गए। इससे पहले, मार्च में भारत में 18 लाख से अधिक वॉट्सऐप अकाउंट बैन हुए थे।