भारत में चुनाव के दौरान अत्यधिक गर्मी का अनुमान, 8 राज्यों पर पड़ेगा सबसे बुरा असर: आईएमडी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, भारत में चुनाव (अप्रैल-जून) के दौरान अत्यधिक गर्मी पड़ेगी और इस बीच देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्यतः 4-8 दिनों की तुलना में 10-20 दिनों तक लू चलने का अनुमान है। बकौल आईएमडी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा असर पड़ सकता है।