भारत में अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
विद्युत मंत्रालय ने बताया है कि गुरुवार को देशभर में बिजली की मांग 2,10,793 मेगावाट हो गई जो देश में बिजली की मांग का अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। बकौल विद्युत मंत्रालय, "देश में बिजली की बढ़ती मांग महामारी के बाद आर्थिक वृद्धि को दर्शाती है...उत्तर-पश्चिम भारत में चल रही हीटवेव भी मांग में बढ़ोतरी का एक कारण है।"