भारत में अमेरिकी राजदूत ने 'मन्नत' में शाहरुख से की मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने ट्विटर पर अभिनेता शाहरुख खान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "क्या यह मेरे बॉलीवुड में डेब्यू का वक्त है?" उन्होंने आगे लिखा है, "सुपरस्टार शाहरुख के साथ उनके घर 'मन्नत' में शानदार बातचीत हुई, इस दौरान मुझे मुंबई में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में और अधिक जानने को मिला।"

Load More