भारत में आईफोन का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष में दोगुना होकर ₹1.16 लाख करोड़ का हुआ: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले वित्त वर्ष में एप्पल के आईफोन का उत्पादन दोगुना होकर $14 बिलियन (₹1.16+ लाख करोड़) का हो गया है। बकौल रिपोर्ट, यह इसका संकेत है कि एप्पल अब आईफोन बनाने के लिए चीन पर आश्रित नहीं रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अब अपने प्रमुख उपकरणों का 14% उत्पादन भारत में करता है।