मौसम विभाग ने जारी की भारत में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले शहरों की सूची
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि भारत में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के कोटा में 43.1°C दर्ज हुआ। इसके बाद राजस्थान के जोधपुर (43°C), उत्तर प्रदेश के झांसी (42.8°C), राजस्थान के जैसलमेर (42.5°C), हरियाणा के भिवानी (42.3°C) और उत्तर प्रदेश के आगरा व मध्य प्रदेश के ग्वालियर (42°C) का स्थान रहा।