भारत में इस साल समय से पहले आएगा मॉनसून, 31 मई को पहुंचेगा केरल: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ष भारत में मॉनसून समय से पहले आएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के 31 मई तक केरल में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मॉनसून सीज़न के दौरान सामान्य से ज़्यादा बारिश होने का अनुमान जताया गया है।