भारत में एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा वायरस से हुई पहली मौत
एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने भारत में इस वायरस से पहली मौत होने की पुष्टि की है। हासन के ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, 82-वर्षीय हीरे गौड़ा की 1 मार्च को इस वायरस के कारण मौत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि गौड़ा डायबिटीज़ और हायपरटेंशन के मरीज़ थे।