भारत के कई हिस्सों में वॉट्सऐप की सेवाएं डाउन हो गई हैं। कई लोगों ने ट्विटर पर शिकायत की है कि वे इस मेसेजिंग प्लैटफॉर्म पर मेसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, वॉट्सऐप की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। रीयलटाइम मॉनिटर डाउनडिटेक्टर ने भी वॉट्सऐप के डाउन होने की पुष्टि की है।