भारत में कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया: स्पैनिश महिला के गैंगरेप के बाद इटली की पत्रकार
झारखंड में स्पैनिश महिला के गैंगरेप के बाद इटली की पत्रकार फ्रांसेस्का मरीनो ने कहा है कि उन्होंने कभी भारत में असुरक्षित महसूस नहीं किया। उन्होंने कहा, "मैं भारत में 30 से अधिक वर्षों से बस, ट्रेन, कार और फ्लाइट से अकेले घूम रही हूं...मैं उन जगहों पर भी गई हूं जहां कई भारतीय जाने की हिम्मत नहीं करते हैं।"