भारत में कैंपस बनाने वालीं विदेशी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन कोर्स नहीं करा पाएंगी: यूजीसी चेयरमैन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने कहा है कि भारत में कैंपस बनाने वालीं विदेशी यूनिवर्सिटी फुल टाइम कोर्स सिर्फ फिज़िकल मोड में ही करा पाएंगी, ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से नहीं। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी यूनिवर्सिटी को भारत में कैंपस बनाने के लिए यूजीसी की अनुमति लेनी होगी।