भारत में कोविड-19 संक्रमितों की वास्तविक संख्या आंकड़ों से 17 गुना अधिक: बीएचयू
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, देश में कोविड-19 संक्रमितों की वास्तविक संख्या आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में लगभग 17 गुना अधिक है। अध्ययन के मुताबिक, देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 58 से 98 करोड़ के बीच हो सकती है। अध्ययन में देश के 34 संस्थानों के 88 वैज्ञानिक शामिल थे।