भारत में क्रिकेट धर्म है, होटल से निकलते ही क्रिकेटर प्रशंसकों से घिर जाते हैं: सैम करन
इंग्लैंड के ऑल-राउंडर सैम करन ने भारत को विश्व कप-2023 जीतने के लिए प्रबल दावेदार बताया है। भारत में क्रिकेट के लिए लोगों के जुनून को लेकर उन्होंने कहा, "भारत में क्रिकेट धर्म है। होटल से निकलते ही क्रिकेटर प्रशंसकों से घिर जाते हैं।" बकौल करन, यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट को कितना पसंद करते हैं और पूजते हैं।