भारत में चुनावों को बाधित करने के लिए एआई निर्मित कंटेंट का इस्तेमाल करेगा चीन: माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि भारत में चुनावों को बाधित करने के लिए चीन एआई निर्मित कंटेंट का इस्तेमाल करेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "इन कंटेंट्स से चुनाव परिणामों के प्रभावित होने की संभावना कम होने के बावजूद...चीन ऐसे मीम्स, वीडियोज़ और ऑडियो बनाता रहेगा।" बकौल माइक्रोसॉफ्ट, चीन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।