भारत में जन्मे निखिल ने बीबीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद किया 'जट-गबरू' सेलिब्रेशन
भारत में जन्मे निखिल चौधरी ने सोमवार को सिडनी थंडर के खिलाफ होबार्ट हरिकेंस के लिए बिग बैश लीग (बीबीएल) में अपना पहला विकेट लेने के बाद 'जट-गबरू' सेलिब्रेशन किया। बीबीएल ने 'X' पर उनके जश्न का वीडियो शेयर कर लिखा, "आपको सेलिब्रेशन की...तारीफ करनी होगी।" वह उन्मुक्त चंद के बाद बीबीएल खेलने वाले भारत में जन्मे दूसरे क्रिकेटर हैं।