भारत में जस्टिन ट्रूडो के प्लेन में आई खराबी को किया गया ठीक, उड़ान की मिली अनुमति
कनाडा के पीएमओ के प्रेस सेक्रेटरी मोहम्मद हुसैन ने बताया है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है और विमान को उड़ान भरने की अनुमति मिल गई है। हुसैन ने कहा, "कनाडा का डेलिगेशन आज (मंगलवार) रवाना हो सकता है।" इससे पहले भारत आ रहे रीप्लेसमेंट प्लेन को डायवर्ट किया गया था।